विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2014 12:25 PM (IST)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पिछले पांच दिनों के अंदर उसने छठी बार नियंत्रण रेखा पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पिछले पांच दिनों के अंदर उसने छठी बार नियंत्रण रेखा पर जारी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने ताजा घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भारतीय पोस्ट पर गोलीबारी की है।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उकसाने वाले कार्रवाई के तहत पूंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में भारतीय पोस्ट पर छोटे व अत्याधुनिक हथियारों से देर रात गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों के इस कार्रवाई का उसी अंदाज में मुहतोड़ जवाब दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा पिछले पांच दिनों के भीतर की गई इस नापाक कोशिश में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक की नापाक हरकत, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन