Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष ने की दुआ, जल्द ठीक हो जाएं सोनिया जी

    By Edited By:
    Updated: Tue, 27 Aug 2013 10:10 AM (IST)

    यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत फिलहाल ठीक है। उन्हें एम्स से छुंट्टी मिल गई है। मंगलवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल से पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस बीच, सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर सिर्फ उनकी पार्टी के लोगों ने ही बल्कि विपक्ष ने भी प्रार्थना की। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी क

    नई दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत फिलहाल ठीक है। उन्हें एम्स से छुंट्टी मिल गई है। मंगलवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल से पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस बीच, सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर सिर्फ उनकी पार्टी के लोगों ने ही बल्कि विपक्ष ने भी प्रार्थना की। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की। साथ ही उन्होंने शिकायत भी की है कि सदन में उनके प्राथमिक उपचार के सही साधन नहीं थे। उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी को अगर व्हीलचेयर में अस्पताल ले जाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : सोनिया को एम्स से मिली छुंट्टी, दवा के रिएक्शन से बिगड़ी थी तबीयत

    इधर, भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट किया है, 'मैं दुआ करती हूं कि सोनिया जी जल्दी ठीक हो जाएं।' कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने बताया कि सोनिया जी की हालत अभी पहले से बेहतर हैं। उन्हें अस्पताल से घर ले जाया गया है। केंद्रीय मंत्री गुलाम नवी आजाद ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें छुंट्टी तो दे दी है लेकिन उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।

    गौरतलब है कि सोमवार को सदन में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि उन्हें हल्का जुखाम और खांसी थी। हल्का सा सिर दर्द भी था। इसके लिए सोनिया गांधी ने जो दवाई ली थी उसका रिएक्शन हो गया और वे ज्यादा बीमार हो गई। कार्डियो न्यूरो सेंटर में उनका इलाज चला।

    अस्पताल में उनसे मिलने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबिका सोनी आदि पहुंचे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर