विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमारे खिलाफ साजिश रच रहा है मीडिया: केजरीवाल

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 05 May 2015 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 04:40 PM (IST)

पार्टी के अंदर विवादों को नजरंदाज कर दिल्‍ली की आप सरकार पिछले कुछ दिनों से मीडिया को नसीहतें देने में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पार्टी के अंदर विवादों को नजरंदाज कर दिल्ली की आप सरकार पिछले कुछ दिनों से मीडिया को नसीहतें देने में लगी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मीडिया आप को बदनाम करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास मामले पर मीडिया का घिनौना चेहरा सामने आया है । अब हम इस प्रकरण पर और जवाब नहीं देेंगे। उन्होंने कहा आप सरकार के कामकाज के बारे में पूछे तो सही है लेकिन कुमार विश्वास प्रकरण पर ओर जवाब नहीं देंगे।

इससे पहले, एक सवाल पूछे जाने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरी मीडिया को विपश्यना करने की जरूरत है। एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मीडिया ने आप को खत्म करने की सुपारी लिया है।

फेज-2 में इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नलॉजी की आधारशिला रखने के दौरान मनीष ने ये बात तब कही जब उनसे डीडीसी सदस्य आशीष जोशी के कथन के बारे में पूछा गया। आशीष ने पूरी दिल्ली सरकार को ही विपश्यना और आनपना करने की जरूरत है। बताते चलें कि विपश्यना और आनपना दोनों ही यौगिक क्रियाएं हैं। हाल ही लंबे समय तक राहुल गांधी के गायब रहने के दौरान यह कहा जा रहा था वे विपश्यना करने विदेश गए हुए हैं।

दिल्ली डायलॉग कमीशन [ डीडीसी] के मेंम्बर सेक्रेटरी आशीष जोशी ने दिल्ली डायलॉग का यह कहते हुए विरोध किया था कि इस तरह से 8-10 लोगों को इकट्ठा कर इसकी क्लिपिंग दिखा कर उसे लोगों के विचार के रूप में स्थापित नहीं कर सकते। इसके बाद उन्हें डीडीसी के इस पद से हटा दिया गया था।

पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना है: केजरीवाल