ब्लू स्टार के बाद अब 'यादगार' पर छिड़ा विवाद
अमृतसर [जागरण संवाददाता]। बीते एक पखवाडे़ के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली व कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छिड़े वाकयुद्ध का केंद्र अब आप्रेशन ब्लू स्टार के स्थान पर 'यादगार' बन गया है। अरुण जेटली ने कहा है कि आतंकवाद के दौरान शहीद हुए निर्दोष लोगों की यादगार का निर्माण होना च
अमृतसर [जागरण संवाददाता]। बीते एक पखवाडे़ के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली व कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छिड़े वाकयुद्ध का केंद्र अब आप्रेशन ब्लू स्टार के स्थान पर 'यादगार' बन गया है। अरुण जेटली ने कहा है कि आतंकवाद के दौरान शहीद हुए निर्दोष लोगों की यादगार का निर्माण होना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें यादगार बनवाने का विचार क्यों नहीं आया? कैप्टन ने मुख्यमंत्री के रहते हुए क्या 'अचीव' किया है, उन्हें यह प्रदेश की जनता को बताना चाहिए?
अरुण जेटली ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर भाजपा का स्टैंड सात अप्रैल को जारी होने वाले घोषणा पत्र में बता दिया जाएगा। विवादित ढांचा गिराने का मामला अदालत में है। अदालत ही इसके बारे में कोई निर्णय करेगी। जेटली शुक्रवार शाम भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा है कि प्रत्याशियों का विजन क्या है? यह प्रकट करना होगा। चुनावी बहस सकारात्मक होनी चाहिए ताकि लोग किसी भी प्रत्याशी के बारे में अपनी राय स्पष्ट कर सकें।
जेटली ने कहा कि केजरीवाल पर हुआ हमला निंदनीय है। उनकी राय में मीडिया को सरकार द्वारा रेगुलेट नहीं किया जाना चाहिए। सरकार यह तय नहीं कर सकती कि कौन सी खबर छपनी चाहिए। मीडिया स्वयं ही अपने काम को रेगुलेट करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि कहा कि पंजाब के जितने भी ज्वलंत मुद्दे है, जिसमें चंडीगढ़ पंजाब को देने का मामला हो या पानी का मुद्दा हो, वह इन पर पंजाब के साथ खड़े रहेंगे।