विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने राणे से क्या वादा किया था मुझे नहीं पता: चव्हाण

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 03:38 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कांग्रेस में शामिल होते समय नारायण राणे से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कांग्रेस में शामिल होते समय नारायण राणे से क्या वादा किया गया था। चव्हाण, राणे के उस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 9 साल पहले शिवसेना छोड़ते समय कांग्रेस द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था।

उनके खिलाफ अभियान चलाने वाले नारायण राणे के बारे में चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम शिवसेना छोड़ कांग्रेस में शामिल होते समय उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में क्या कल्पना की थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने से राणे नाराज हैं लेकिन इसके लिए वह बिल्कुल ही जिम्मेवार नहीं हैं। राणे ने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनके शामिल होने के छह महीने बाद कांग्रेस अपने वादे से पीछे हट गई। चव्हाण मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री रहे नारायण राणे ने कुछ दिनों पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राणे चव्हाण के भी घोर विरोधी रहे हैं और उनका कहना है कि अगर प्रदेश में मुख्यमंत्री बदला नहीं गया तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होगी।

पढ़ें: पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री को मौनेंद्र मोदी कहा