विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं मिले सबूत, बंद होगी सुनंदा हत्याकांड की फाइल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2016 08:01 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 08:17 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में एक साल में विशेष जांच समिति (एसआइटी) न तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में एक साल में विशेष जांच समिति (एसआइटी) न तो हत्या से जुड़े सबूत जुटा सकी और न ही अपराध की जड़ तक पहुंच सकी। पुलिस इस मामले में शीघ्र ही क्लोजर रिपोर्ट लगाकर केस बंद करने की तैयारी में है, जो शशि थरूर के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो दक्षिणी दिल्ली की विशेष जांच समिति सुनंदा पुष्कर मामले की जांच पूरी कर चुकी है और शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है।

जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की मौत एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। दक्षिणी जिला पुलिस ने घटना के एक साल बाद मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट के तहत जहर की पुष्टि की गई थी, जबकि फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन अमेरिका की लैब से आई रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर किसी जहर का जिक्र नहीं किया गया। पुलिस ने अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पर एम्स डॉक्टरों के पैनल से ओपिनियन रिपोर्ट मांगी थी।

पढ़ेंः सुनंदा के विसरा में मिला लीडोकेन केमिकल