तेलंगाना:बहन की हत्या का भाई ने लिया बदला, जीजा को चाकू घोंपकर मार डाला
तेलंगाना के निजामाबाद में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या का बदला लेने के लिए अपने जीजा को चाकू ...और पढ़ें

बहन की हत्या का भाई ने लिया बदला
HighLights
भाई ने बहन की हत्या का बदला लेने के लिए जीजा को मारा।
निजामाबाद में हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
आरोपी ने वीडियो जारी कर हत्या की बात कबूल की।
एएनआई, निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद में बहन की हत्या का बदला लेने के लिए भाई ने जीजा को चाकू घोंपकर मार डाला। मृतक की पहचान हरि बाबू के तौर पर हुई है। उसपर पत्नी वैष्णवी की हत्या का आरोप था और वह जमानत पर बाहर था।
यह घटना गुरुवार शाम को हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। यह वारदात तब हुई, जब पीड़ित अपनी दुकान पर जा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा, आरोपित की पहचान वैष्णवी के भाई संतोष के तौर पर हुई है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह अचानक कार से आया और अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपराध के बाद, आरोपित संतोष ने हत्या की बात कबूल करते हुए वीडियो जारी किया। इसमें दावा किया कि उसने अपनी बहन वैष्णवी की मौत का बदला लेने के लिए हरि बाबू की हत्या की। हरि बाबू को कुछ महीने पहले अपनी पत्नी वैष्णवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
आरोपित संतोष हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है।
