विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएस में बैठे भारतीय ने व्‍हाट्सएप पर बीवी को दिया तलाक, थाने पहुंची महिला

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 02:15 PM (IST)

व्‍हाट्सएप पर तलाक देने का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार अमेरिका में रहने ...और पढ़ें

यूएस में बैठे भारतीय ने व्‍हाट्सएप पर बीवी को दिया तलाक, थाने पहुंची महिला
यूएस में बैठे भारतीय ने व्‍हाट्सएप पर बीवी को दिया तलाक, थाने पहुंची महिला

हैदराबाद (एएनआई)। न्‍यूयार्क में रहने वाले एक भारतीय ने हैदराबाद में रह रही अपनी बीवी को व्‍हाट्सएप के जरिए तलाक देकर तिहरे तलाक के मुद्दे को फिर हवा दे दी है। यह मामला हैदराबाद के मोगुलपुरा थाना क्षेत्र का है जिसमें एक 20 वर्षीय महिला ने अपने के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसका पति अमेरिका में रहता है और उसने व्हाट्सएप पर तलाक दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक मेडिकल एजेंसी में काम करने वाले उस्मान कुरैशी का 2015 में महरीन नूर से निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद वह अमेरिका के न्यूयार्क शहर चला गया। पुलिस का कहना है कि नूर को उस्मान ने पिछले हफ्ते एक मैसेज किया था, जिसमें तलाक, तलाक, तलाक लिखा था। उसके बाद उसके शौहर ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर तलाक वाला फोटो लगा दिया।


इसके बाद तो हद तब हो गई जब उसके सास-ससुर ने पीडि़ता को घर से निकाल दिया। इसे पर उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ 27 फरवरी को थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने पर कानूनी सलाह ले रही है। पीडि़त महिला को तलाक संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। महरीन के घरवालों का कहना है कि तलाक के लिए पति को सामने मौजूद रहना चाहिए, इसलिए सोशल मैसेजिंग एप पर तलाक देना वैध नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि तिहरे तलाक को लेकर कुछ म‍ुस्लिम महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इसको मुस्लिम महिलाओं के हक की अनदेखी बताया है। इन महिलाओं ने कोर्ट से इसको खत्‍म करने की गुजारिश भी की है, जिसपर कोर्ट ने सरकार से उसका पक्ष जाना है। हालांकि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मुद्दे पर दो टूक कह चुका है कि वह इस मामले में किसी तरह की दखल पसंद नहीं करेगा।

यूपी चुनाव में बनारस पर फिर लगी सभी की निगाहें, दांव पर लगी प्रतिष्‍ठा

तिहरे तलाक से संबंधित सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें