यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेपाल के पीएम ओली आज महाराष्ट्र और गुजरात का करेंगे दौरा
नेपाल के पीएम केपी ओली के भारत यात्रा का आज पांचवा दिन है। ओली आज और 24 फरवरी को गुजरात ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नेपाल के पीएम केपी ओली के भारत यात्रा का आज पांचवा दिन है। ओली आज और 24 फरवरी को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। ओली आज गुजरात के भुज जाएंगे जहां वह डेढ़ दशक पहले भूकंप से हुई तबाही के बाद पुनर्निमाण कार्यों का जायजा लेंगे।
वह आज शाम को मुंबई पहुंचेंगे और राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वो आज सुबह 11.30 बजे भीमसार में पुनर्वास स्थल का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों से बात करेंगे।
ओली दोपहर 1.15 बजे वह मुंद्र पुनर्वास स्थल और जीके अस्पताल का दौरा करेंगे शाम 7.30 बजे राजभवन में वह मुंबई के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मुलाकात करेंगे।
