US में भारतीय राजदूत की मां पर जानलेवा हमला, रिश्ते में नाती है आरोपी
अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना की बुजुर्ग मां पर उनके नाती ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में शनिवार को अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना की बुजुर्ग मां पर उनके नाती ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी करणदेव चोपड़ा (28) को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक लीगल फर्म में काम करता है।
दक्षिणी पूर्वी जिला उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए आए दिन करण अपनी नानी सुरजीत सरना (86) को तंग करता था। शनिवार सुबह करण ने नानी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सुरजीत के नाक, कान और सिर में गंभीर चोट आई है।
सुरजीत सरना ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के मकान नंबर एस-88 में रहती हैं। फर्स्ट फ्लोर पर उनके बेटे के बच्चे और पत्नी रहती हैं। सेकेंड फ्लोर पर आरोपी करणदेव चोपड़ा परिवार के साथ रहता है। उनकी एक बेटी देहरादून में रहती हैं। सुरजीत के पति महेंद्र सिंह सरना की वर्ष 2001 में मौत हो गई थी। उन्होंने करन को बचपन से पाला है।
बीस दिनों में ही गेहूं खरीद पहुंची डेढ़ करोड़ टन के पार
चीन के 'नेकलेस' का जवाब देने के लिए अहम हुआ श्रीलंका