यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक और एक्जिट पोल में मोदी सरकार, तीसरे स्थान के लिए ममता-जया में संघर्ष
एक और एक्जिट पोल ने चुनाव नतीजों की वैसी ही झलक दी है जैसी अन्य ने। एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ग्रुप के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। एक और एक्जिट पोल ने चुनाव नतीजों की वैसी ही झलक दी है जैसी अन्य ने। एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ग्रुप के ताजा एक्जिट पोल के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कुल 543 में से 279 सीटें मिल सकती हैं। सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। इस एक्जिट पोल में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के खाते में 103 व अन्य के हिस्से में 161 सीटें दिखाई गई हैं।
इस पोल के हिसाब से जयललिता की अन्नाद्रमुक तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। तमिलनाडु की 39 सीटों में से अन्नाद्रमुक के खाते में 32 सीटें दिखाई गई हैं। तीसरा बड़ा दल बनने के लिए संघर्ष कर रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के हिस्से में 30 सीटों का अनुमान लगाया गया है। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं।
इस एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 56 सीटों पर, जबकि बिहार की 40 में 22 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश (यूपी) में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) को 12 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को आठ सीटें मिलती दिखाई गई हैं। पोल के मुताबिक, भाजपा व उसके सहयोगी दलों को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में शानदार बढ़त मिलेगी।
सीएनएन-आइबीएन की ओर से जारी अपने एक्जिट पोल के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा अपने बलबूते 230-242 सीटें लाएगी, जबकि कांग्रेसनीत संप्रग केवल 92-102 सीटों पर सिमट जाएगा।
पढ़ें: एक्जिट पोल में मोदी सरकार, जानिए..कहां किसको कितनी सीटें
