नक्सलियों ने लूट के बाद दरोगा का मकान उड़ाया
बिहार में नक्सली बंद के दौरान बुधवार रात औरंगाबाद जिले में एक दरोगा के मकान को लूटपाट के बाद विस्फोट कर उड़ा दिया। जिले के मदनपुर में हुई फाय¨रग की घटना के विरोध में भाकपा माओवादियों ने बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों ने अंबा थाना के मंझौली गांव में दरोगा केदार नारायण सिं
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार में नक्सली बंद के दौरान बुधवार रात औरंगाबाद जिले में एक दरोगा के मकान को लूटपाट के बाद विस्फोट कर उड़ा दिया। जिले के मदनपुर में हुई फाय¨रग की घटना के विरोध में भाकपा माओवादियों ने बंद का आह्वान किया था।
नक्सलियों ने अंबा थाना के मंझौली गांव में दरोगा केदार नारायण सिंह के घर में लूटपाट की। दरोगा कटिहार नगर थाने में तैनात हैं। करीब 100 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने सभी को घर से निकलने का आदेश देते हुए फरमान जारी किया कि ये दरोगा का मकान है, इसे उड़ाना है। इस पर घर की महिलाओं ने कहा कि यह मकान दरोगा के भाई रणविजय सिंह का है, दरोगा जी यहां नहीं आते हैं। इस पर नक्सलियों ने कहा कि आप लोग घर से बाहर आएं और महिलाओं को जबरन घर से बाहर कर दिया। नक्सलियों ने पहले घर में रखी नकदी करीब 22 हजार, लाखों के जेवरात व अन्य सामान लूटे फिर घर में आग लगा दी। इसके बाद केन बम लगाकर मकान को ध्वस्त कर दिया, नक्सलियों ने दो विस्फोट किए। इसके बाद नक्सली नारे लगाते हुए भाग निकले।
केपीएलटी के पांच उग्रवादी गिरफ्तार
असम में कार्बी आंग्लांग लिबरेशन आर्मी के पांच उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए।