पिछले तीन साल में नक्सल हिंसा में मारे गए 1922 लोग
सरकार ने कहा है कि पिछले तीन साल में नक्सल ¨हसा में 117
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि पिछले तीन साल में नक्सल ¨हसा में 1179 नागरिकों समेत कुल 1922 लोग मारे गए है। गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि 2011 में नक्सली ¨हसा में 142 सुरक्षाकर्मी, 469 नागरिक और 99 नक्सली मारे गए। 2012 में 114 सुरक्षाकर्मी, 301 नागरिक और 74 नक्सली मारे गए जबकि 2013 में 115 सुरक्षाकर्मी, 282 नागरिक और 100 नक्सली मारे गए।
जम्मू-कश्मीर से अफस्पा हटाने का यह उचित समय नहीं
सरकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) हटाने का यह उचित समय नहीं है। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछले साल 5 जून को आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में यह मुद्दा उठाया था।
श्रम कानूनों में संशोधन पर विचार कर रही सरकार
सरकार ने कहा कि वह श्रम कानूनों में संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री विष्णु देव साई ने राज्य सभा को लिखित जवाब में बताया कि सरकार बाल श्रम (विनियमन एवं उन्मूलन) कानून 1986, फैक्ट्री कानून 1948, न्यूनतम मजदूरी कानून 1948 व अन्य संबंधित कानूनों में संशोधन पर गंभीरता से सोच रही है। इस बारे में अंतर मंत्रालयी, सार्वजनिक, त्रिपक्षीय विमर्श जारी है। एक अन्य सवाल के जवाब में साइ ने कहा कि देश में 5 से 14 वर्ष की आयु सीमा वाले बाल मजदूरों की संख्या में कमी आई है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री 2001 की जनगणना के अनुसार बाल मजदूरों की संख्या 1.26 करोड़ थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 43.53 लाख हो गई। इस तरह इन 10 वर्षो में बाल मजदूरी में 65 फीसद की कमी आई।
बांग्लादेश से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी
छह पड़ोसी देशों में से भारत की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों में बांग्लादेश का नंबर एक स्थान बरकरार है। पर्यटन मंत्री श्रीपद नाइक ने बताया कि 2013 में छह पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान व बांग्लादेश से कुल 11 लाख 39 हजार 238 लोग भारत पर्यटन पर आए। सबसे ज्यादा 4 लाख 87 हजार 397 पर्यटक बांग्लादेश के थे। पाकिस्तान से पर्यटन पर भारत आने वालों की संख्या 2012 में 59 हजार 846 से बढ़कर 2013 में 1 लाख 11 हजार 794 हो गई।
पढ़ें: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद
पढ़ें: ओडिशा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली पांडा गिरफ्तार