विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्‍सली ढेर

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 05:47 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों की मुठभेड़ होने की खबर है जिसमें 6 नक्‍सली मारे गए हैं। अबतक इनमें से पांच के शव बरामद हुए हैं।

News Article Hero Image

नारायणपुर (छत्तीसगढ़) (जेएनएन)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।

नारायणपुर में बस्तर पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) की अबूझमाड़ के तुस्पल और बेचा कालम के जंगलों में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की मिलिटरी कंपनी नं. 6 के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक केवल 5 नक्सलियों के शव ही बरामद हुए हैं।

इन नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं, जिसमें तीन 12 बोर की रायफल और एक 315 बोर की रायफल सहित कुल पांच हथियार शामिल हैं।

ओडिशा: नक्सलियों के चंगुल से बचने के लिए गांव छोड़ रहे लोग

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, सात नक्सली ढेर