यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इसरो का मंगल अभियान फेसबुक से जुड़ा
बेंगलूर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] ने पांच नवंबर से शुरू होने वाले अपने मंगल अभियान की लोगों अद्यतन जानकारी ...और पढ़ें

बेंगलूर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] ने पांच नवंबर से शुरू होने वाले अपने मंगल अभियान की लोगों अद्यतन जानकारी देने के लिए मार्स आर्बिट मिशन [एमओएम] का फेसबुक बनाया है। 22 अक्टूबर से फेसबुक पर आने के बाद इसे पसंद करने वालों की संख्या 11 हजार 850 हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसरो के फेसबुक पर मंगल अभियान के लिए शुभकामना व्यक्त की है।
पढ़ें : सफल रही मंगल अभियान की लांचिंग की रिहर्सल
अभियान में रोज क्या प्रगति हुई इसकी जानकारी देने के लिए खोले गए फेसबुक पेज के बारे में इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बहुत सारे लोगों का विचार है कि फेसबुक पर क्या अपडेट हुआ यह उनके फोन और टैबलेट पर पाना आसान है खासकर तब इस अभियान की जानकारी पाने के लिए कोई व्यक्ति लैपटॉप या डेस्कटॉप पर नहीं जा सकता। इसरोज मार्स आर्बिटर मिशन नाम के इस फेसबुक पेज के बारे में दस हजार से अधिक लोग बातें कर रहे हैं। नासा ने अपने पोस्ट में इसरो को बधाई देते हुए कहा है -गो एमओएम गुड लक एमओएम डेयर माइटी थिंग्स
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
