विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में मुसलमानों को भी टिकट मिलता तो अौर अच्छा होताः नकवी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 09:49 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर हम उनकी परेशानियों को दूर करेंगे और उन्हें इसकी भरपाई की जाएगी।

भाजपा में मुसलमानों को भी टिकट मिलता तो अौर अच्छा होताः नकवी
भाजपा में मुसलमानों को भी टिकट मिलता तो अौर अच्छा होताः नकवी

नई दिल्ली(प्रेट्र)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा से यदि मुसलमानों को भी टिकट दिया गया होता तो स्थिति अौर अच्छी होती। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और पार्टी की राज्य में सरकार बनने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को इसकी भरपाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक सवाल टिकट का है तो स्थिति बेहतर हो सकती थी (मु्स्लिमों को टिकट दिए जाते)।' इससे पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती और राजनाथ सिंह ने भी इसी तरह के बयान दिए थे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर हम उनकी परेशानियों को दूर करेंगे और उन्हें इसकी भरपाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी इस समस्या से कैसे निपटेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुस्लिमों को टिकट न देने के आधार पर केंद्र सरकार के कामकाज को नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में भरोसा रखती है। हमने सभी के सहयोग से केंद्र में सरकार बनाई। हम राज्य में भी सरकार बनाएंगे।

पढ़ेंः मऊ में बोले मोदी, यहां का बाहुबली मुस्कुराते हुए जेल जाता है, क्योंकि यहां जेल से ही गैंग चलता है