विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सर, इतनी महंगाई में बाइक कैसे लूं', साइकिल से आर्डर पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय को गिफ्ट में मिला स्कूटर तो छलक पड़े आंसू

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:04 PM (IST)

मुंबई के एक ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट को समाजसेवी हुसैन मंसूरी ने नया स्कूटर उपहार में दिया, जिससे वह भावुक हो ...और पढ़ें

ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट को मिला स्कूटर का तोहफा (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट को मिला स्कूटर का तोहफा (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट सुजीत को मिला नया स्कूटर उपहार में।

  2. हुसैन मंसूरी और अनंत अंबानी फाउंडेशन ने दिया यह तोहफा।

  3. महंगाई के कारण बाइक नहीं खरीद पा रहा था डिलीवरी एजेंट।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली । बढ़ते खर्च के कारण बाइक न खरीद पाने वाले ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एजेंट की आंखों में तब आंसू आ गए, जब मुंबई के समाजसेवी और इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने उसे एक नया स्कूटर गिफ्ट कर हैरान कर दिया।

यह तोहफा अनंत अंबानी के फाउंडेशन की एक पहल का हिस्सा था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस दिल छू लेने वाले वीडियो में मंसूरी सुजीत नाम के एक डिलीवरी एजेंट को रोकते हुए दिखते हैं, जो साइकिल से आर्डर देने जा रहा था।

उसका नाम पूछने के बाद मंसूरी ने उससे जानना चाहा कि उसने बाइक क्यों नहीं खरीदी। सुजीत ने अपनी मुश्किल बताते हुए कहा कि सर, इतने कम पैसों में बाइक कैसे ले पाऊंगा। महंगाई बहुत ज्यादा है।

इसके बाद मंसूरी ने सुजीत से कहा कि वह अपना काम पूरा कर उनसे आकर मिले। जब डिलीवरी एजेंट वापस लौटा, तो मंसूरी ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे एक ऐसे तोहफे के पास ले गए जो लाल कपड़े से ढका हुआ था।

मंसूरी ने उपहार से कपड़ा हटाते हुए कहा, "यह अनंत अंबानी की तरफ से एक छोटा सा तोहफा है। कवर के नीचे एक बिल्कुल नई स्कूटर थी। जब सुजीत को एहसास हुआ कि उन्हें क्या मिला है, तो वे भावुक हो गए। उन्होंने मंसूरी को गले लगा लिया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करते हुए उसने धीरे से कहा, "धन्यवाद, सर।

रिपोर्ट के अनुसार, यह उपहार 'अनंत सेवा फाउंडेशन' की एक पहल का हिस्सा था। राहुल कनाल और हुसैन मंसूरी के सहयोग से फाउंडेशन ने मुंबई के उन मेहनती लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर बांटीं, जो रोजाना शहर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं।

मंसूरी अपने परोपकारी कार्यों के वीडियो साझा करने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए थे, जहां उन्होंने और उनकी टीम ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच बिस्तर बांटे थे।