विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम हैं गुंडे और सपा सरकार है गुंडा राज : बेनी

By Edited By:
Published: Fri, 27 Dec 2013 04:05 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2013 11:49 AM (IST)

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रदेश की सरकार और सपा मुखिया पर हमले जारी रखते हुए मुलायम सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोंडा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रदेश की सरकार और सपा मुखिया पर हमले जारी रखते हुए मुलायम सिंह यादव को गुंडा तक कह डाला। अक्सर अपने बयानों से विवादों में फंसे बेनी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुलायम सिंह यादव गुंडा हैं। जब सत्ता में आते हैं तो गुंडाराज हो जाता है। जनता सपा सरकार को इसका जवाब दे देगी।'

दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोंडा में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 17 से 18 फीसद वोट मुसलमानों का है, यह जिस ओर करवट जाएगा, सत्ता उसी की होगी। मुजफ्फरनगर में मुस्लिमों पर जो कुछ भी हुआ, किसी से छिपा नहीं है। मुसलमानों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुजफ्फरनगर दंगा: मुलायम के बयान पर बरसे बेनी

प्रदेश में जबसे सपा की सरकार बनी है तब से जुल्म व ज्यादती बढ़ गई है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर