मुकुल को भाया बजट, ममता को नहीं
एक ही पार्टी के दो पूर्व रेल मंत्रियों ने इस बार के रेल बजट पर अलग राय जाहिर की। दोनों की प्रतिक्रियाओं पर राजनीतिक छाप स्पष्ट देखी जा सकती है। पूर्व रेलमंत्री लेकिन वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के आंख की किरकिरी बने मुकुल रॉय ने बजट में किराया न बढ़ने
कोलकाता। एक ही पार्टी के दो पूर्व रेल मंत्रियों ने इस बार के रेल बजट पर अलग राय जाहिर की। दोनों की प्रतिक्रियाओं पर राजनीतिक छाप स्पष्ट देखी जा सकती है। पूर्व रेलमंत्री लेकिन वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के आंख की किरकिरी बने मुकुल रॉय ने बजट में किराया न बढ़ने पर संतोष जताया और रेल बजट को अच्छा बताया। जबकि तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बेवकूफ बनाने वाला रेल बजट बताया।
माल भाड़ा बढ़ाकर आम आदमी की जेब काटने वाले हैं प्रभु
रेलमंत्री सुरेश प्रभु के गुरुवार को आए बजट को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व रेलमंत्री मुकुल रॉय यात्रियों पर भार नहीं बढ़ने को स्वागत योग्य कदम मानते हैं। उन्होंने रेलवे में सुविधाओं की वृद्धि के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की है। जबकि पार्टी प्रमुख व पूर्व रेलमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राजग सरकार ने जनता को बेवकूफ बनाने वाला रेल बजट पेश किया है। तेल के दाम गिरने के बावजूद किराये में कमी नहीं की गई। मोदी सरकार ने तेल के दाम घटने पर किराया घटाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पढ़ें: रेलवे विस्तार परियोजना को लागू करने वाले राज्यों को मिलेगी मदद