विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुफ्ती की भूमिका देशहित में नहीं : तोगडि़या

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2015 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2015 09:17 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की भूमिका देशहित में नहीं है। अलगाववादियों की मदद और पाकिस्तान की प्रशंसा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अयोध्या [जासं]। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की भूमिका देशहित में नहीं है। अलगाववादियों की मदद और पाकिस्तान की प्रशंसा का उनका रुख जवानों का मनोबल तोड़ने वाला है। यह आरोप लगाया है विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडि़या ने।

बुधवार देर रात रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिरामदास जी छावनी के महंत नृत्यगोपालदास का कुशल क्षेम जानने आए डा. तोगडि़या मीडिया से मुखातिब थे। दास का कुछ दिन पहले प्रोस्टेट ग्लैंड का आपरेशन हुआ है और वह ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विहिप कार्याध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने की भी मांग दोहराई एवं कहा कि इसके लिए विहिप आंदोलन चलाएगी। उन्होंने अलगाववादी नेता मसर्रत को छोड़े जाने की भी ¨नदा की और उसे पुन: गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया पर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल से असहमति व्यक्त करने से भी नहीं चूके। कहा कि भूमि किसानों की मां होती है और उसे किसी को भी लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी राग छेड़ा और कहा कि इस मुद्दे को लेकर न्यायालय एवं संसद में कानून बनाने की संभावनाओं पर हमारी नजर है।

डा. तोगडि़या ने बासंतिक नवरात्र के दौरान विहिप की ओर से प्रस्तावित राम महोत्सव में डेढ़ लाख स्थानों पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने गो हत्या पर आक्रोश जताते हुए इसे रोकने के लिए महाराष्ट्र एवं हरियाणा सरकार की ओर से पारित कड़े कानून की सराहना भी की।

पढ़ें : यह हिंदुओं को जगाने का वक्त है : प्रवीण तो्गडि़या

पढ़ें : कश्मीरी हिंदुअों की घर वापसी विहिप का पहला लक्ष्य : तोगडि़या