विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाएं मर्यादा लांघेंगी तो रावण आएगा ही: कैलाश विजयवर्गीय

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2013 11:16 AM (IST)

जहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर देश भर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है वहीं ऐसे लोगों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल। जहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर देश भर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो इतना होने के बाद भी अपने बेतुके बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी महिलाओं पर ऐसा ही कुछ बयान देकर मुसीबत मोल ले ली है। उन्होंने कहा है कि यदि महिलाएं लक्ष्मण रेखा लांघती हैं तो रावण आएगा ही।

मध्यप्रदेश के मंत्री का बयान उस वक्त आया है जब देश भर में दिल्ली गैंगरेप पर लोगों में आक्रोश फैला है, और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर बहस की जा रही है। कैलाश ने कहा है कि यदि महिलाएं लक्ष्मण रेखा पार करती हैं तो रावण आएगा ही, लिहाजा महिलाएं मर्यादा में रहेंगी तो ही उनके लिए अच्छा होगा। राज्य के मंत्री के दिए गए विवादित बयान के बाद अब उनके खिलाफ अन्य पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस के मानक अग्रवाल ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि राज्य के उद्योग मंत्री का बयान किसी सूरत से मान्य नहीं है और कांग्रेस इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराएगी। वहीं महिला आयोग ने भी कैलाश विजयवर्गीय के बयान को बेतुका बताते हुए इसका विरोध किया है। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत ने भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रेप इंडिया में होते हैं भारत में नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर