छात्रा से कई बार छेड़छाड़ के आरोप में ट्यूटर गिरफ्तार
देश में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में एक कोचिंग में पढ़ाने वाले ट्यूटर ने एक किशोरी छात्रा से कई बार छेड़छाड़ की। तंग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। विरार थाने के सहायक दारोगा म्हास्के ने 37 वर्षीय जयप्रकाश एस गैब्रे को मई और जुलाई माह के दा
थाणे। देश में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में एक कोचिंग में पढ़ाने वाले ट्यूटर ने एक किशोरी छात्रा से कई बार छेड़छाड़ की। तंग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विरार थाने के सहायक दारोगा म्हास्के ने 37 वर्षीय जयप्रकाश एस गैब्रे को मई और जुलाई माह के दौरान छात्रा से क्लास में छेड़छाड़ का दोषी पाया है। ट्यूटर पर छात्रा के अंगों को छूने का भी आरोप है, उसकी हरकतों से आजिज छात्रा ने घर वालों को सारी बातें बताई तो विरार थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 और पोसा एक्ट की धारा सात व आठ के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
छेड़छाड़ के एक और मामले में बारह साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाला सोपारा में नौ साल की बच्ची पड़ोस में अपनी दोस्त के घर खेलने गई थी, दोस्त के बारह साल के भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : इलाहाबाद में 12 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप
पढ़ें : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 77 वर्षीय ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार