यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी सरकार पर बरसे केजरी, कहा- हमें अस्थिर करना चाहते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार हमें अस्थिर करना ...और पढ़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार हमें अस्थिर करना चाहती है। एक केंद्रीय अधिकारी की नियुक्ति पर बिफरते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस माध्यम से मोदी सरकार हमें अस्थिर करना चाहती है। केजरीवाल ने शकुंतला गामलिन का नाम लिए बगैर उनके माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला किया।
दिल्ली में आयोजित ऑटो संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार तो कम हुआ है, रिश्वतखोरी कम हुई है। उन्होंने कहा कि ऑटो वाले अगर घर जा रहे हैं तो ऑटो पर बोर्ड लगाएं जिससे सवारी को मना कर सकें।
उन्होंने कहा, जीपीएस के लिए चार कंपनियों के नाम वेब पर डाल दिए गए हैं लगवा लो। पूरी दिल्ली में 425 नए स्टैंड बनेंगे जिनमें 100 बन चुके हैं। किराए बढ़ाने के लिए कमेटी बनी, हर साल किराए बढ़ेंगे। लेकिन जनता की शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने एक नंबर 011-42400400 पर ऑटो वालों की शिकायत करने के लिए पब्लिक का आह्वान भी किया।
उन्होंने ऑटो वालों से कहा कि ओवरचार्ज ना करें, सवारी की मजबूरी का फायदा न उठाओ। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुराड़ी में ऑटो रिक्शा चालकों की रैली की। उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय और AAP के कई नेता भी मौजूद थे।
