विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल जुटे हैं नुकसान की भरपाई में: मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 04 May 2014 02:12 AM (IST)Updated: Sun, 04 May 2014 08:35 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीसरे मोर्चे को समर्थन देने से इन्कार के कुछ ही घंटे बाद शनिवार को भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीसरे मोर्चे को समर्थन देने से इन्कार के कुछ ही घंटे बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल को जब यह महसूस हुआ कि उनकी पार्टी के कई नेताओं के समर्थन देने के बयान ने कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है तो उन्होंने अपनी राह बदल ली।

आखिरी दो चरणों में भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान करने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही भविष्य की सरकार को तोड़ने की साजिश रचनी शुरू कर दी है। ऐसा इस वजह से कि वह इस बात को जानती है कि वह लोकसभा चुनाव हार गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेसी हिल गए हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके ताश के पत्तों का महल इस तरह धराशायी हो जाएगा। वह अपने थ्री डी संबोधन में जनता से 300 कमल लोकसभा में भेजने के लिए मतदान करने का आग्रह किया। मोदी ने लालू से गठजोड़ करने को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की।

किसी भी जांच को तैयार

भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने एक निजी टीवी चैनल से साक्षात्कार में कुछ यू कहा :

राबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच के सवाल पर :-

'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भी बन जाते हैं तो वह कानून के ऊपर नहीं हैं।'

नेताओं के व्यक्तिगत हमलों के जवाब में :

'डिक्शनरी की लगभग सारी गालियां खत्म हो चुकी हैं।'

प्रियंका गांधी के बारे में :

'हम उनकी बात करेंगे जो राजनीति में हैं, उनके परिवार के बारे में नहीं। यह शोभा नहीं देता। यदि वे मेरे परिवार को लेकर हमला करते हैं तो यह उनकी पसंद है।'

भविष्य के भारत के बारे :-

'कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग ने भारत को स्कैम इंडिया की छवि दी। मैं भारत को स्टील इंडिया (स्टील की तरह मजबूत भारत) की पहचान देने की कोशिश करूंगा।'