मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गडकरी सबसे आगे
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। इस दौड़ में चल रहे एक और नेता विनोद तावड़े ने भी बुधवार को गडकरी के नाम का समर्थन कर दिया। इस बीच, नागपुर व इसके आसपास के तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने गडकरी के लिए अपनी-अपनी सीट खाली करने क
ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। इस दौड़ में चल रहे एक और नेता विनोद तावड़े ने भी बुधवार को गडकरी के नाम का समर्थन कर दिया। इस बीच, नागपुर व इसके आसपास के तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने गडकरी के लिए अपनी-अपनी सीट खाली करने की भी घोषणा कर दी है।
तावड़े ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है। गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद गडकरी राज्य में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वह मुख्यमंत्री हों, ऐसा मुझे और देवेंद्र को भी लगता है। तावड़े महाराष्ट्र भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री पद के लिए गडकरी के नाम का समर्थनकर रहे हैं। मराठा नेता तावड़े खुद भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे हैं। एक दिन पहले ही इस पद के एक और दावेदार सुधीर मुनगंटीवार ने गडकरी का नाम राज्य के सीएम के रूप में आगे बढ़ाया था। उसके बाद करीब 40 विधायकों ने गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर प्रदर्शन कर उनपर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
मुख्यमंत्री पद के लिए बनाए जा रहे दबाव पर गडकरी का यह कहना कि फिलहाल वह दिल्ली की राजनीति में ही खुश हैं, लेकिन केंद्रीयनेतृत्व द्वारा दी गई कोई भी जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे, महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी वापसी के संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि 27 अक्टूबर को होने वाली विधायक दल की बैठक में भी जोरशोर से गडकरी का नाम आगे बढ़ाया जाएगा।
पढ़ें: बढ़ सकता है गडकरी का रुतबा