विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरवाइज के नापाक बोल, कहा- एक आतंकी मारोगे तो 10 पैदा होंगे

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 19 Aug 2017 08:53 AM (IST)

अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूख ने कहा है कि ताकत के बूते पर कश्मीर मसला हल नहीं हो सकता।

मीरवाइज के नापाक बोल, कहा- एक आतंकी मारोगे तो 10 पैदा होंगे
मीरवाइज के नापाक बोल, कहा- एक आतंकी मारोगे तो 10 पैदा होंगे

श्रीनगर (जेएनएन)। ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि ताकत के बूते न कश्मीरियों को दबाया जा सकता है और न ही कश्मीर मसला हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक आतंकी मारे जाने पर 10 पैदा हो जाएंगे।

ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज-ए-जुमा से पूर्व अपने खुतबे में मीरवाइज ने कहा कि यह भारत-पाकिस्तान के बीच कोई जमीनी मसला नहीं है। यह जम्मू-कश्मीर के सवा करोड़ अवाम के जज्बातों और उम्मीदों का मसला है। लगभग दो माह बाद नजरबंदी से मुक्त हो शुक्रवार को पहली बार डाउन-टाउन में जामिया मस्जिद में नमाज से पहले लोगों को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने कहा कि आम कश्मीरी जनता 70 वर्षो से मसले के हल की राह ताक रही है। इसका हल ही कश्मीरियों की सभी मुसीबतों का हल है।

यह मसला तभी हल होगा जब नई दिल्ली जमीनी हकीकतों को कबूल करते हुए गंभीरता से मानवीय और बराबरी के आधार पर कश्मीरियों के साथ बातचीत कर उन्हें उनका हक देगी। 22 जून 2017 के बाद शुक्रवार को पहली बार मीरवाइज को एतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने और लोगों को संबोधित करने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: मीरवाइज की जेड श्रेणी की सुरक्षा घटाई गई, अलगाववादियों पर सरकार सख्त

यह भी पढ़ें: कश्‍मीर में नजरबंद किए गए मीरवाइज उमर फारूक