Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया कर रहा केवल मोदी की रैलियां कवर: कांग्रेस

    By Edited By:
    Updated: Mon, 02 Dec 2013 01:07 PM (IST)

    भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली में जुट रही भीड़ को कांग्रेस ने मीडिया का खेल बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मीडिया केवल नरेंद्र म ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली में जुट रही भीड़ को कांग्रेस ने मीडिया का खेल बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मीडिया केवल नरेंद्र मोदी को ही हाईलाइट कर रहा है और कांग्रेस की रैलियों को कवर नहीं कर रहा है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने भाजपा के उन आरोपों का भी खंडन किया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोदी की बढ़ते रुतबे को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में रैली करने से मना कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शकील अहमद ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उत्तरांचल के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी रैली के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना था कि इन सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में गुजरात से ज्यादा काम किया है। साथ ही उन्होंने मीडिया पर यह तोहमत भी लगाई कि मीडिया ने इन राज्यों को गुजरात से पीछे रखते हुए सिर्फ मोदी को तवज्जो दी है।

    अहमद का कहना था कि प्रधानमंत्री की एक रैली को सिर्फ इसलिए रद करना पड़ा क्योंकि उस दिन जापान के राजा भारत आ रहे थे। इसके लिए दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है और रैलियों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले दिल्ली में किसी भी सूरत से जीत नहीं पाएगी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर