Move to Jagran APP

आगरा: कीठम सेंचुरी में भीषण आग से हजारों जीव जलकर खाक

सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन टूटने से शुक्रवार रात भीषण आग लग गई।इससे अजगर, चीतल, कोबरा सांपों सहित सैकड़ों जंतु और पक्षी मर गए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 11:30 AM (IST)
आगरा: कीठम सेंचुरी में भीषण आग से हजारों जीव जलकर खाक

जागरण संवाददाता, आगरा। सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन टूटने से शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। तेज गर्मी के बीच यह तेजी से बढ़ती चली गई। इससे अजगर, चीतल, कोबरा सांपों सहित हजारों जंतु और पक्षी मर गए। आग का क्षेत्रफल रात सवा ग्यारह बजे तक फैलता जा रहा था। वहां तक फायर ब्रिगेड पहुंचने का रास्ता नहीं मिल रहा था। बड़े क्षेत्र में फैली आग की लपटें कई किमी दूर से भी नजर आ रही थीं। जिसके बाद छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

loksabha election banner

ये भी पढ़ेंः आगरा में आगः लपटें फैलीं तो खेतों की ओर भागे जानवर

पढ़ें- उत्तराखंडः जंगल की आग से 7 मौत, 16 सौ हेक्टेयर वन राख, 15 सौ गांव को खतरा, सेना पहुंची

आगरा-मथुरा हाईवे के बीच स्थित कीठम सेंचुरी में रात करीब 9:45 बजे 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के तार से चिंगारी उठी और तार टूटकर नीचे गिर गया। टॉवर नंबर चार के पास इससे आग फैलने लगी। थोड़ी ही देर में आग बडे़ क्षेत्र में फैलती चली गई। लपटों ने झाडि़यों के साथ पेड़ों को भी चपेट में ले लिया।

सैकड़ों पक्षी जलकर मर गए। आग जंगल के अंदर लगी होने से तेजी से बढ़ती चली गई, इस दौरान आग के क्षेत्र में अजगर, चीतल, नील गाय, शेही, चींटीखोर, सांप और खरगोश फंस गए। पूरा कीठम जंगल जानवरों की आवाज से गूंज रहा था। रात 11 बजे तक फायर ब्रिगेड की एक दमकल आग तक पहुंच सकी थी। आग बढ़े क्षेत्र में फैलकर और विकराल होती जा रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों व अन्य को आग से पहले रोकना शुरू कर दिया था। देर रात तक आग को बुझाने के प्रयास के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ेंः कीठम सेंचुरी की आग पर छह घंटे बाद नियंत्रण, हजारों जीव खाक

पढ़ें- लखनऊ के एक रेस्तरां में आग से तीन का दम घुटने से बचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.