Move to Jagran APP

कीठम सेंचुरी की आग पर छह घंटे बाद नियंत्रण, हजारों जीव खाक

ताजनगरी आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में कल रात नौ बजे से लगी आग पर देर रात करीब तीन बजे नियंत्रण हो सका। गर्मी के कारण सूखे पत्ते व घास पर पड़ी चिंगारी ने रौद्र रूप ले लिया। इसके कारण हजारों जीव खाक हो गये।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 12:05 PM (IST)

लखनऊ। ताजनगरी आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में कल रात नौ बजे से लगी आग पर देर रात करीब तीन बजे नियंत्रण हो सका। गर्मी के कारण सूखे पत्ते व घास पर पड़ी चिंगारी ने रौद्र रूप ले लिया। इसके कारण हजारों जीव खाक हो गये।

loksabha election banner

आगरा में कल 11000 वोल्ट की बिजली लाइन टूटने से रात में भीषण आग लग गई। तेज गर्मी के बीच यह बढ़ती चली गई। इससे यहां पर अजगर, चीतल, कोबरा सांपों सहित सैकड़ों जंतु और पक्षी मर गये। नौ बजे से लगी आग 11 बजे तक चरम पर थी। आग के क्षेत्रफल बढऩे के कारण वहां तक फायर ब्रिगेड पहुंचने का रास्ता नहीं मिला। बड़े क्षेत्र में फैली आग की लपटें कई किमी दूर से भी नजर आ रही थीं।

फायर ब्रिगेड की टीम का संघर्ष काम आया और आग पर देर रात करीब तीन बजे नियंत्रण हो सका। तब तक वहां पर सब खाक हो चुका था।

रात भर कीठम के जंगल में सुलगती रही आग

सूर सरोवर पक्षी विहार में कल देर रात लगी आग ने जमकर कहर ढाया। रात में लगी आग आज सुबह तक सुलगती रही। करीब दो किमी जंगल को जलाकर खाक कर दिया, इसमें फंसे हजारों जीव-जंतु भी जिंदा जल गए। रात भर जंगल इनकी चीत्कार से गूंजता रहा। सुबह जीव जंतुओं की लाशें बिखरीं पड़ी थीं। सुबह हर तरफ कहर का नजारा था। अजगर, सांप, सेही, चींटीखोर आदि जंतुओं के बड़ी संख्या में जले-अधजले शव बिखरे हुए थे। आग से पक्षियों की जान तो गई ही, उनकी नेस्टिंग की प्रक्रिया भी बाधित हो गई है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उनको तत्काल कामयाबी हीं मिली। फायर ब्रिगेड भी इसमें नाकाम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.