विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सादगी भरी जिंदगी जीते हैं पर्रिकर

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Thu, 06 Nov 2014 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 10 Nov 2014 09:50 AM (IST)

गोआ के वर्तमान मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर का जन्‍म 13 दिसंबर 1955 को गोआ के मापुसा में हुआ था। वे भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सादगी भरी जिंदगी जीने वाले गोआ के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोआ के मापुसा में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। इस कार्यकाल से पूर्व 2000 से लेकर 2005 तक भी वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करने वाले पर्रिकर पहले भारतीय मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने आईआईटी से डिग्री हासिल की है। 24 अक्टूबर 2000 को वे पहली बार गोआ के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 5 जून 2002 को वे दोबारा मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए। वे गोआ के गृह, कार्मिक, कार्मिक, सामान्य प्रशासन और शिक्षा मंत्री भी रहे। 2005 में वे विपक्ष के नेता रहे और 2007 में पुन: चुने गए।