अब बिहार के मुख्यमंत्री बोले, पटना नगर निगम फेल
बुधवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पटना नगर निगम पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि नगर निगम फेल हो गया है। नगर आयुक्त और महापौर के झगड़े में सब काम रुका हुआ है। इसका नतीजा बिहार की राजधानी में जहां-तहां जलजमाव के रूप में सामने आया। उनके अनुसार नगर निगम को जलनिकासी वाले व अन्य कामों में इस्तेमाल
पटना [जागरण ब्यूरो]। बुधवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पटना नगर निगम पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि नगर निगम फेल हो गया है। नगर आयुक्त और महापौर के झगड़े में सब काम रुका हुआ है। इसका नतीजा बिहार की राजधानी में जहां-तहां जलजमाव के रूप में सामने आया।
उनके अनुसार नगर निगम को जलनिकासी वाले व अन्य कामों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें खरीदने को 27 करोड़ रुपये दिए गए थे। वे रुपये यूं ही पड़े रह गए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 'बताइए, नगर निगम नालों का मैनहोल तक नहीं ढंक पा रहा है। इसमें गिरकर बच्चे मर रहे हैं। हद है।'
48 घंटे में निकल जाएगा पानीमुख्य सचिव अंजनी कुमार ने पटना हाई कोर्ट को भरोसा दिया है कि दो दिन यानी 48 घंटे में पटना शहर जलजमाव से मुक्त हो जाएगा। कोर्ट ने मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव तथा नगर आयुक्त को जलजमाव तथा इससे निजात का उपाय जानने के लिए बुलाया था।
पढ़ें : बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, विधायक रहते मैंने भी दिया घूस
पढ़ें : सेक्स स्केंडल में आया मांझी के बेटे का नाम, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा