मणिपुर के सीएम की महिला सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबॉबी सिंह की सुरक्षा में तैनात महिला गॉर्ड की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि 22 वर्षीय महिला गॉर्ड प्रीती डी बोले ने स्वयं गोली मारी है या या दुर्घटनावश गोली चली। डी बोले जो सीआइएसएफ की जवान थी।
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबॉबी सिंह की सुरक्षा में तैनात महिला गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि 22 वर्षीय महिला गार्ड प्रीती डी बोले ने स्वयं गोली मारी है या या दुर्घटनावश गोली चली। डी बोले सीआइएसएफ की जवान थी।
पढ़ें: मणिपुर में मुख्यमंत्री के घर के करीब धमाका, दो की मौत
गौरतलब है कि उस वक्त मुख्यमंत्री जी वहां पर नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि महिला सुरक्षा कर्मी की किस तरह से गोली लगी। आज उनके शव को उनके गृह राज्य महाराष्ट्र भेज दिया जाएगा।
पढें: मणिपुर में दो धमाकों में छह घायल
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर