...तो 55 दुल्हनों से बनाया संबंध, फिर भी जिंदगी के आखिरी पलों में रहा अकेला!
राजस्थान में युवतियों से संबंध बनाने और उन्हें लूूटने वाले आरोपी का अजीीबोगरीब मामला सामने आया है।
बाडमेर। राजस्थान में युवतियों से संबंध बनाने और उन्हें लूूटने वाले आरोपी का अजीीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 54 वर्षीय जियाराम जाट ने अपनी जिंदगी में 55 दुल्हनों से संबंध बनाए, लेकिन जिंदगी के आखिरी वक्त में एक भी उसके साथ नहीं थी। वह अकेला मरा और अंतिम संस्कार भी पुलिस ने किया।
जियाराम के खिलाफ बाड़मेर और आसपास के थानो में 18 केस दर्ज है। पूछताछ के दौरान उसी ने पुलिस को बताया था कि वह 55 महिलाओं का पति बनकर उनसे संबंध बना चुका है।
यूं बनाए संबंध
दरअसल, यूं तो बाल विवाह पर पाबंदी है, लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में अब भी गौना का चलन है। इसमें बचपन में लड़कियों की शादी कर दी जाती है, लेकिन युवा होने पर पति के पास भेजा जाता है।
पढ़ेंः कांग्रेस की इस महिला नेता ने भेजा सीनियर लीडर को अश्लील फोटो, हुई कार्रवाई
बाडमेर जिले के सिंधारी थाने के अधिकारी रामनिवास बिश्नोई के मुताबिक, जियाराम इसी प्रथा का फायदा उठाता था। वह ढाणियों को निशाना था। ये खेतों के आसपास बनी छोटी झोपियां होती हैं, जहां एकल परिवार रहते हैं। जियाराम रात के समय ढाणी में घुसता था और खुद को उस लड़की का पति बताता था, जिसे गौना पर भेजा जाना होता था। इस तरह वह संबंध बनाता और घर में रखे जेवर लेकर फरार हो जाता था।
पुलिस ने बताया, वह उस समय ढाणी में घुसता था, जब घर में महिला के अलावा कोई नहीं होता था। अधिकांश महिलाएं या परिवार के सदस्य उसकी पहचान नहीं कर पाते थे, क्योंकि शादी कई साल पहले हुई थी।
पढ़ेंः 11 की उम्र में शराब और 14 में हेरोईन, जानें- कैसे पहुंचा नशे की गलियों में
आशंका है कि जियाराम ने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है, लेकिन अधिकांश ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं कुछ ने धोखाधड़ी और रेप का केस दर्ज कराया है।