संसद में MP के 'नवरत्नों' का बोलबाला, संचालन से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के 'नवरत्नों' का देश की संसद में बोलबाला है। संचालन से लेकर संसद की सुरक्षा तक प्रदेश के लोगों के हाथ में है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की संसद में मध्यप्रदेश के अच्छे दिन चल रहे हैं। यहां पर एमपी के 'नौ' रत्नों का बोलबाला है। लोकसभा के संचालन से लेकर संसद की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी प्रदेश से जु़ड़े लोगों के हाथों में है। प्रशासनिक ही नहीं, सियासी तौर पर भी यहां राज्य का दबदबा है।
लोकसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों के चीफ व्हिप की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के सांसदों के हाथ में है तो वहीं राज्यसभा में भी कांग्रेस ने चिफ व्हिप की जिम्मेदारी यहीं के सांसद को सौंप रखी है। संसद से जु़ड़े मीडिया में भी मध्यप्रदेश के ही चेहरे चमक रहे हैं। लोकसभा टीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश के ही हैं तो राज्यसभा टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी यहीं से हैं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी (मीडिया) भी मप्र से ही हैं। अब बच गई सुरक्षा तो वह भी मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर संभाल रहे हैं।
अहम पदों पर एमपी का दबदबा
1. सुमित्रा महाजन (सांसद, इंदौर), पद - लोकसभा अध्यक्ष जिम्मेदारी -- लोकसभा का संचालन।
2. राकेश सिंह (सांसद, जबलपुर), पद - लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप जिम्मेदारी - पार्टी सांसदों को निर्देश जारी करना।
3. ज्योतिरादित्य सिंधिया (सांसद, गुना), पद - लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जिम्मेदारी - पार्टी सांसदों को निर्देश जारी करना।
4. सत्यव्रत चतुर्वेदी पद - राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जिम्मेदारी - पार्टी सांसदों को निर्देश जारी करना।
5. योगेश देशमुख (एमपी कैडर के आईपीएस), पद - संयुक्त सचिव सुरक्षा जिम्मेदारी - संसद की सुरक्षा।
6. आशीष जोशी पद - सीईओ और एडिटर इन चीफ, लोकसभा टीवी जिम्मेदारी - प्रबंधन और संपादन।
7. रघुनंदन शर्मा (पूर्व सांसद), पद -अध्ययन और प्रशिक्षण ब्यूरो के सलाहकार जिम्मेदारी - संसदीय प्रणाली की जानकारी देना।
8. राजेश बादल पद - एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, राज्यसभा टीवी जिम्मेदारी - प्रबंधन।
9. सुनील तांतेंड़ (बैतूल के रहने वाले) पद- लोकसभा अध्यक्ष के प्रमुख सचिव।
यह भी पढ़ें: नया पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने के लिए विधेयक अगले सप्ताह
यह भी पढ़ें: संसद में शून्यकाल में गूंजे अमृतसर के मुद्दे, सांसद ने गिनाए भारत-पाक युद्ध के नुकसान