यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गणतंत्र दिवस के दिन मणिपुर के इंफाल में सीरियल ब्लास्ट
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे देश में हाई अलर्ट के बावजूद सोमवार को मणिपुर के इंफाल में तीन सिलसिलेवार आइइडी ...और पढ़ें

इंफाल। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे देश में हाई अलर्ट के बावजूद सोमवार को मणिपुर के इंफाल में तीन सिलसिलेवार आइइडी धमाके हुए हैं। कम तीव्रता वाले इस आइइडी विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला पाया है कि यह किस तरह का ब्लास्ट है और इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इंफाल में हुए इन सिलसिलेवार धमाकों ने गणतंत्र दिवस के जश्न को फीका कर दिया है।
