विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की सभाओं में धमाका कर सकते हैं हिंदू अतिवादी

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 07:36 AM (IST)

अहमदाबाद [जासं]। कंट्टरपंथियों-आतंकियों की हिटलिस्ट में रहने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू अतिवादियों के भी निशाने पर हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [जासं]। कंट्टरपंथियों-आतंकियों की हिटलिस्ट में रहने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू अतिवादियों के भी निशाने पर हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट बताती हैं कि अतिवादी प्रदेश में मोदी की चुनावी सभाओं में हल्के बम धमाके कर सकते हैं। सेना का रिटायर अफसर इस काम को अंजाम दे सकता है। अतिवादियों की मंशा मोदी या किसी अन्य को नुकसान पहुंचाने की नहीं बल्कि यह संदेश देने की है कि मोदी हिन्दू एजेंडे पर डटे रहें।

दरअसल, मोदी ने गत दिनों हरिद्वार में बाबा रामदेव के संत सम्मेलन में कहा था कि वह सिर्फ हिंदुओं के नेता नहीं हैं। इस पर कई हिन्दू नेताओं व संगठनों ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की थी। कुछ न तो मोदी पर हिंदुओं को देश में असहाय कर देने के आरोप तक लगाए थे।

गुजरात में 2 जून को लोकसभा की 2 व विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव हैं। गुजरात पुलिस को स्टेट इंटेलीजेंस ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी की चुनावी सभाओं के दौरान हिंदू अतिवादी हल्के धमाके कर सकते हैं। खुफिया विभाग की सूचना के बाद से पुलिस सतर्क हो गई है। अतिवादियों के मॉड्यूल खोजने के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाने की कोशिश हो रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। ज्ञात हो,इससे पहले उत्तर गुजरात के मोडासा में भी इसी प्रकार के धमाके किए जा चुके हैं, जिनमें हिन्दू संगठन का हाथ होने की आशंका जताई जा चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर