Move to Jagran APP

वडोदरा: अतिक्रमण हटाने आई पुलिस व नगर निगम कर्मचारियों पर हमला, लोगों ने वाहन फूंके

गुजरात के वडोदरा में आज उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब पुलिस और नगर निगम की टीम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पत्थर फेंके, साथ ही लोगों ने वाहनों में आग भी लगा दी।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 31 May 2016 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 12:14 PM (IST)

वडोदरा, (एएनआई)। गुजरात के वडोदरा में स्थानीय लोगों की पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जबरदस्त झड़प हो गई। दरअसल, नगर निगम की टीम पुलिस दस्ते के साथ यहां अतिक्रमण हटाने आई थी। जिसका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों पर पत्थर भी फेंके। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया है।

मुंबई: कचड़े व अतिक्रमण की वजह से मुलुंड में सांस लेना दूभर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.