विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार में स्पीकर बनेंगे लालकृष्ण आडवाणी!

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 May 2014 07:45 AM (IST)

चुनाव नतीजे को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है और पार्टी में सरकार के गठन को लेकर रणनीतिक कवायद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की संभावित मोदी सरकार को लेकर लगातार भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। इनसे निकली जानकारी के मुताबिक एक ओर जहां लालकृष्ण आडवाणी नई भूमिका के तौर पर स्पीकर बनने के लिए राजी हो गए हैं, वही सुषमा स्वराज ने मोदी कैबिनेट का हिस्सा होने से इनकार कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर सुषमा स्वराज से पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने संघ के नेता सुरेश सोनी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सुषमा को मनाने की कवायद को लेकर दोनों के बीच बैठक हुई है। दरअसल पिछले कई दिनों से भाजपा में मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर आडवाणी की भूमिका को लेकर उठापठक चल रही है।

गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी कैबिनेट में उनकी भूमिका को लेकर आडवाणी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राजनाथ से मुलाकात में आडवाणी स्पीकर बनने पर राजी हो गए हैं।

पढ़ें: राजग की सरकार बनी तो सोनिया वाली भूमिका निभाएंगे आडवाणी!