यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति को बांधकर पत्नी से गैंगरेप
उधार पैसों की वसूली करने गए तीन लोगों ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के तपसिया इलाके में पति को बांधकर पत्नी के ...और पढ़ें

कोलकाता, जागरण संवाददाता। उधार पैसों की वसूली करने गए तीन लोगों ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के तपसिया इलाके में पति को बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी पेटकाटा विनोद को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों लाल बाबू व गुड्डू की तलाश जारी है। कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के प्रमुख पल्लव कांति घोष ने बताया कि सोमवार रात वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
छेड़खानी पर युवक को पीटकर मार डाला
बेगूसराय। बिहार में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने व उसके पिता को गोली मारने से आक्रोशित भीड़ ने मंगलवार को दो युवकों की जमकर पिटाई की। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैलाशपुर निवासी अमरजीत यादव व उलाव निवासी मन्नू झा विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर अमरजीत ने उसके पिता को गोली मार दी। इस पर आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार मन्नू पर पूर्व में एक थानाध्यक्ष पर गोली चलाने का भी मामला दर्ज है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
