Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेएनयू विवादः ये हैं वो 20 सवाल जो दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद से किए

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 24 Feb 2016 02:46 PM (IST)

    जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे से ज्यादा दोनों से पूछताछ की और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

    नई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे से ज्यादा दोनों से पूछताछ की और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- जेएनयू विवादः खालिद ने कबूल किया कि लगाए थे अफजल के समर्थन में नारे- सूत्र
    दिल्ली पुलिस के सूत्रों मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद और अनिर्बान से पूछताछ में किए गए कुछ सवाल। जो दिल्ली पुलिस के् ऑफिसर ने उमर खालिद और अनिर्बान से पूछे हैं।

    ये हैं दिल्ली पुलिस के सवाल


    1.जेएनयू में क्या आपने इवेंट की परमिशन ली थी।

    2.क्या बोलकर परमिशन ली गई थी।

    3.क्या प्रशासन ने आपको कार्यक्रम रद्द करने के लिये कहा था।

    4. 9 फरवरी का कार्यक्रम कितने बजे शुरू हुआ था।

    5.इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर की टीम में कौन कौन था और इनका क्या क्या रोल था।

    6.क्या जेएनयू के इस कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगे थे।

    7.वो कौन कौन लोग थे जो देश विरोधी नारे लगा रहे थे।

    8.क्या कन्हैया आपके साथ मौजूद था उसने भी क्या देश विरोधी नारे लगाय थे।

    9.अगर देश विरोधी नारे नहीं लगे तो कौन से नारे लगाए थे।

    10.क्या इस प्रोग्राम में बाहर से भी लोग आए थे किसने बुलाया था इन लोगो को।

    11.क्या देश विरोधी नारे लगाने के लिये किसी ने कहा था।अगर हां तो वो कौन लोग थे।

    12.इतने दिन आप कहां पर रुके हुए थे किसने आपकी मदद की।

    13.क्या फरार के दौरान आप लोग एक दूसरे के संपर्क में थे।

    14.आपको फंड किसने किया था।

    15.जब आप फरार थे तब पैसों की मदद किसने की।

    16.इस इवेंट में उस वक़्त और कौन कौन लोग मौजूद थे।

    17.क्या इससे पहले भी जेएनयू में इस तरह के प्रोग्राम किये गये थे।

    18.अगर पेर्मिशन रद्द की गई थई तो फिर क्यों प्रोग्राम किया गया।

    19.अगर आप को पता था की पुलिस आपकी तलाश कर रही है तो आपने सरेंडर क्यों नहीं किया।

    20.क्या आपको सरेंडर करने से किसी ने मना किया था।

    पढ़ें- जेएनयू विवाद में खालिद और अनिर्बान ने किया आत्मसमर्पण