विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खरगे की टिप्पणी से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची', सर्वे में 68 प्रतिशत लोगों ने कहा

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM (IST)

एक सर्वेक्षण के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से 68% लोगों ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा ...और पढ़ें

68% लोगों ने खरगे की टिप्पणी को गरिमा के खिलाफ माना।

68% लोगों ने खरगे की टिप्पणी को गरिमा के खिलाफ माना।

HighLights

  1. 68% लोगों ने खरगे की टिप्पणी को गरिमा के खिलाफ माना।

  2. 54% ने इसे कांग्रेस की हताशा का संकेत बताया।

  3. 72% ने सनातन संस्कृति के प्रति अनादर देखा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 68 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। वहीं, 54 प्रतिशत लोगों ने इसे कांग्रेस की हताशा और वैचारिक कमजोरी का संकेत बताया।

मैट्रिज न्यूज कम्युनिकेशंस नामक एजेंसी द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में कुल 5,000 लोगों को शामिल किया गया। एजेंसी के अनुसार, 72 प्रतिशत लोगों ने माना कि खरगे की टिप्पणी सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान की कमी दर्शाती है। सर्वेक्षण 25 से 27 अक्टूबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेलीफोन साक्षात्कार (सीएटीआइ) के माध्यम से किया गया। हालांकि, सर्वेक्षण के इन निष्कर्षों को एजेंसी के दावों के रूप में देखा जाना चाहिए।

दरअसल, खरगे ने रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। यह कार्यक्रम बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसके जवाब में खरगे ने प्रधानमंत्री के पिता का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया।

सर्वेक्षण जारी करने वाली एजेंसी ने कहा कि अधिकांश लोगों ने टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध बताया और इसे कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा। खरगे की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने के बीच सर्वेक्षण के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट कर साथ)