यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपत्तिजनक ऑडियो के बाद केरल के परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
परिवहन मंत्री शशींद्रन ने संवाददाताअों से कहा कि मैं किसी गलती के लिये जिम्मेदार नहीं हूं,लेकिन अपनी पार्टी और सतारुढ़ ...और पढ़ें

कोझिकोड, प्रेट्र : एक महिला के साथ आपत्तिजनक तरीके से बातचीत वाला ऑडियो टेप सार्वजनिक होने के बाद केरल के परिवहन मंत्री एके शशींद्रन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस विवादित ऑडियो टेप को एक मलयालम टेलीविजन चैनल ने रविवार दोपहर को प्रसारित किया।
प्रसारण के फौरन बाद राकांपा कोटे से मंत्री बने शशींद्रन ने वामपंथी एलडीएफ सरकार से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।परिवहन मंत्री ने कहा, 'मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। पूरे मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई को उजागर किया जाना चाहिए।'
शशींद्रन के अनुसार, 'मैंने उच्च राजनीतिक नैतिकता कायम करते हुए इस्तीफा दिया है। मेरे ऊपर पद छोड़ने का कोई दबाव नहीं था। सीएम विजयन ने भी इस बाबत कुछ नहीं कहा।'
शशींद्रन से पहले उद्योग मंत्री ईपी जयराजन ने भी दस माह पुरानी विजयन सरकार से इस्तीफा दिया था। सरकारी नियुक्ति में भाई-भतीजावाद का आरोप लगने के बाद जयराजन को पद छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- केरल में 12 साल का 'बच्चा' बना पिता
