विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में 15 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी की तस्वीर के अपमान का आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:37 PM (IST)

केरलम के पलक्कड़ जिले में कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फाड़ने के आरोप में ...और पढ़ें

केरलम में 15 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज (फाइल फोटो)

केरलम में 15 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़कर रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े करीब 15 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे एमईएस कल्लाडी कालेज के सामने हुई। वहां कालेज छात्रसंघ चुनाव के प्रचार अभियान के समापन कार्यक्रम के लिए एमएसएफ और एसएफआइ के कार्यकर्ता जुटे थे।

आरोपितों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया। आरोप है कि ऐसा दंगा भड़काने के इरादे से किया गया। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता बीजू की शिकायत के आधार पर मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)