विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम: रात में रोने पर आठ महीने की बच्ची की हुई थी हत्या, तीन साल बाद मां गिरफ्तार

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:26 PM (IST)

केरलम में अगस्त 2023 में रात में रोने पर आठ महीने की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी ...और पढ़ें

आठ माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

आठ माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में आठ महीने की बच्ची के रात में रोने पर एक शख्स ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को दलदली इलाके में फेंक दिया। यह घटना अगस्त 2023 की है। वह शख्स उस महिला के साथ रहता था जिसकी यह बच्ची थी। लगभग तीन साल बाद पुलिस ने बच्ची की मां मंजू को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि 12 अगस्त 2023 को वलंजावट्टम में बच्ची का शव मिला था। पति एसक्की के साथ 2023 में विवाद के बाद मंजू अपनी बच्ची को लेकर अलाप्पुझा चली गई थी। वह जब कलारकोडे में एक दुकान पर बैठी थी, तब सिवन नाम का व्यक्ति आया और उन दोनों की देखभाल की पेशकश की। इसके बाद मंजू, सिवन के साथ रहने लगी। अगस्त 2023 की एक रात बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।

पुलिस के अनुसार, सिवन को गुस्सा आया और उसने उसका गला दबा दिया। दोनों ने वहां एक शख्स शक्ति को बुलाया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर शव ठिकाने लगा दिया। यह मामला तब सामने आया जब मंजू बिना बच्ची के पलक्कड़ स्थित अपनी कालोनी लौटी।

कालोनी में रहने वाले एक शख्स ने सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान, मंजू ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस दो अन्य आरोपितों सिवन और शक्ति की तलाश कर रही है। मंजू को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)