विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराकी जेल में बंद ओड़िशा के युवक की रिहाई शीघ्र संभव

By Edited By:
Published: Wed, 23 Jul 2014 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 02:04 PM (IST)

केंद्रपाड़ा (ओडि़शा)। इराक की जेल में बंद ओड़िशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक युवक की शीघ्र रिहाई की संभावना है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

केंद्रपाड़ा (ओडि़शा)। इराक की जेल में बंद ओड़िशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक युवक की शीघ्र रिहाई की संभावना है। यह युवक नौकरी की तलाश में इराक गया था। मगर आव्रजन कानून तोड़ने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया था।

केंद्रपाड़ा जिले के कलेक्टर प्रमोद कुमार दास ने बताया कि राजनगर इलाके के मनापड़ा गांव का सरबन साहू पर्यटक वीजा पर इराक गया था, मगर आव्रजन कानून का दोषी पाए जाने पर वहां की एक अदालत ने उसे छह माह की जेल भेज दिया था।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि साहू इराक की राजधानी बगदाद के नजदीक हिला जेल में बंद है। केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा ने यह मामला विदेश मंत्रालय में उठाया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने बगदाद में भारतीय दूतावास को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर साहू का पता लगाने व उसको रिहा करवाने के लिए कहा था। हालांकि काफी अर्से बाद कड़ी मशक्कत से अब साहू की रिहाई की संभावना बनती दिख रही है।

साहू की रिहाई के बाद काफी समय से उसकी राह ताक रहे परिजनों का सुकून मिल सकेगा। साथ ही, साहू भी अपने वतन में फिर से अपनों से मिल सकेगा।

पढ़ें: इराक से छूटा भारतीय

पढ़ें: इराक की अशांति