विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नन्हे कौटिल्य को केबीसी से बुलावा, इसकी प्रतिभा जान दंग रह जाएंगे आप

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 01:28 PM (IST)

मात्र पांच साल आठ माह की उम्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोगों को दंग कर देने वाले नन्हें कौटिल्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पानीपत [जासं]। मात्र पांच साल आठ माह की उम्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोगों को दंग कर देने वाले नन्हें कौटिल्य को अब कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) से बुलावा आया है। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने को बेहद उत्साहित कौटिल्य मुंबई जाने की तैयारिंयों में जुट गया है। उसकी तीक्ष्ण बुद्धि को देखते हुई कई टीवी चैनल लाइव शो का भी प्रसारण कर चुके हैं। इसमें दर्शक उससे प्रश्न पूछते और वह पलक झपकते ही उसका उत्तर देता था।

हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव निवासी बालक कौटिल्य बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। विश्व के सभी देशों की भौगोलिक सीमाएं, क्षेत्रफल व अन्य तमाम जानकारियां उसे जुबानी याद है। सौरमंडल से संबंधित सभी ग्रह व उपग्रह के आंकड़े वह चंद सेकेंड में बता देता है। बुधवार को इस जीनियस बच्चे से जब केबीसी की ओर से फोन कर पूछा गया कि केबीसी के बारे में जानते हो तो उसने तपाक से कहा 'कौन बनेगा करोड़पति'। बस फिर क्या था। उसे शो में आने और अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का विशेष निमंत्रण दे डाला गया।

कौटिल्य उर्फ चाणक्य से प्रेरित यह बालक अपनी शक्ल सूरत भी वैसा ही रखना चाहता है। वह अपने सिर में चोटी रखने लगा है। कौटिल्य की इच्छा है कि उसकी चोटी जल्द से जल्द चाणक्य जैसी बड़ी हो जाए। उसके दादा जयकिशन शर्मा ने अपने पोते की छुपी प्रतिभा को सबके सामने लाने का श्रेय दैनिक जागरण को दिया। उनके पास अमेरिका और ब्रिटेन तक से लोगों के बधाई फोन आ रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर