गाय हमारी मां है, अपमान होगा तो मरने-मारने पर उतर आएंगे:साक्षी महाराज
विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता व सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा दादरी घटना का राजनीतिकरण किया जाना सही नहीं है।
नई दिल्ली । विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता व सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि दादरी घटना का राजनीतिकरण किया जाना सही नहीं है। भाजपा सांसद ने दादरी में नेताओं के पहुंचने को लेकर आलोचना की है। इस बीच साक्षी महाराज ने कहा कि गाय हमारी मां के समान है अगर अपमान होगा तो मरने-मारने पर उतर आएंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां आज दादरी जा रहे हैं।
साथ ही साक्षी महाराज ने मुआवजे को लेकर यूपी सरकार पर हमला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में हिंसा के दौरान कई लोग इसका शिकार हुए लेकिन उनको मुआवजा नहीं मिला। साक्षी महाराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे दोहरे मापदंड क्यों ?
बिसाहड़ा कांडः पाकिस्तान में ढाई महीने रहकर आया था इकलाख
गोहत्या व गोमांस को लेेेेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने गाय की मां से तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह हमारी मां, उसी तरह भारत माता और गऊ माता हैं, कोई हमारी मां का अपमान करेगा तो मरने-मारने के लिए तैयार रहेंगे, मगर अपमान सहन नहीं करेंगे। राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सार्वजनिक रूप से स्वयं मान चुके हैं कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी नहीं है, जब हम कहते हैं तो इसमे गलत क्या है?