पायलट सो रहा था, को-पायलट टैबलेट में व्यस्त थी और विमान..
रोजाना होने वाली विमान दुर्घटना तो अब आम घटना की तरह हो गई है। पिछले शुक्रवार मुंबई से ब्रुसेल्स जा रहे जेट एयरवेज का एक विमान अचानक तय ऊंचाई से नीचे आ गया। यह बताया जा रहा है कि पायलट के सो जाने के कारण विमान 5000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गया।
मुंबई। रोजाना होने वाली विमान दुर्घटना तो अब आम घटना की तरह हो गई है। पिछले शुक्रवार मुंबई से ब्रुसेल्स जा रहे जेट एयरवेज का एक विमान अचानक तय ऊंचाई से नीचे आ गया। यह बताया जा रहा है कि पायलट के सो जाने के कारण विमान 5000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गया।
सूत्रों के अनुसार विमान जब टर्की की राजधानी अंकारा पहुंचा तो तय ऊंचाई से नीचे आ गया। डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने घटना के प्रकाश में आने के बाद विमान के दोनों पायलट को निलंबित कर दिया है। नियमों के मुताबिक कंट्रोल्ड रेस्ट के तहत पायलट को कुछ देर सोने की इजाजत होती है। परंतु दूसरा पायलट उस समय विमान को कंट्रोल करता है। जबकि दूसरी पायलट टैब इस्तेमाल कर रही थी। विमान के नीचे उड़ने की जानकारी अंकारा एटीसी ने विमान को दी। जिसके बाद पायलटों को विमान के नीचे उड़ने का पता चला। जेट एयरवेज मामले की जांच में जुटा है। साथ ही आरोपी पायलटों को नोटिस भेज जवाब-तलब किया गया है।