विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम सिंह किसी के भी सगे नहीं: जयाप्रदा

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 01:29 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 01:30 PM (IST)

लखनऊ। आगरा में चल रही सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। आगरा में चल रही सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा कैबिनेट मंत्री आजम खां से इस्तीफा मांगने पर सांसद जयाप्रदा काफी नाराज हैं। आजम खां की घोर विरोधी जयप्रदा ने खां से इस्तीफा मांगने का सारा ठीकरा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के सिर पर फोड़ा है।

रामगोपाल ने कहा, इस्तीफा दे दें आजम खां

रामपुर में गुरुवार को जयाप्रदा ने कहा कि मुलायम सिंह किसी के भी सगे नहीं हैं। उन्होंने पहले आजम खां को खुश करने के लिए हमें और अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकाला और अब आजम खां के साथ भी वैसा व्यवहार कर रहे हैं। यह काफी दुखद है कि आजम खां से इस्तीफा मांगा जा रहा है।

अब आजम से खुद भी आजिज आने लगी सपा

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को लेकर नाराज चल रहे यूपी के कदावर नेता और वरिष्ठ मंत्री आजम खां लगातार कैबिनेट की बैठकों का बहिष्कार कर रहे थे और आगरा में सपा कार्यकारिणी की बैठक का भी उन्होंने कल बहिष्कार किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर