विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता मानसिक रूप से स्वस्थ : अपोलो

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 05:54 PM (IST)

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता बिना रेस्‍पिरेटरी सपोर्ट के सांस ले रही हैं और जल्‍द ही उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र । अपोलो अस्पताल का कहना है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का मानसिक स्वास्थ्य एकदम सामान्य है। अगर वह चाहें तो वह अपने घर भी जा सकती हैं। लेकिन उन्हें किसी भी संक्रमण से बचाने के लिए आइसीयू में रखा गया है।

अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी ने चेन्नई में शुक्रवार को बताया कि 68 वर्षीय अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता बिना वेंटिलेटर के बहुत अच्छी तरह से हैं। लेकिन उनके फेफड़े काम करना न बंद कर दें और उन्हें सांस लेने में तकलीफ न हो इसके लिए उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

एक अरसे से अस्पताल में भर्ती जयललिता के अपना कामकाज फिर से देखना शुरू करने के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी दिशा-निर्देश देने के स्तर की ही है। मेरे ख्याल से वह यह काम अब भी बखूबी कर पा रही हैं। उनकी नींद सामान्य है और उन्हें हाई प्रोटीन डाइट दी जा रही है।

रेड्डी ने बताया कि वह अपनी बीमारी से एकदम उबर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि जयललिता को विगत 22 सितंबर को बुखार और कमजोरी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए नई दिल्ली से एम्स के डॉक्टर और लंदन से भी डॉक्टर बुलाए गए हैं।

चेन्नई और मदुरै में बारिश फिर भी वोटरों ने दिया वोट, देखें तस्वीरें

तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने कहा, लोगों की दुआओं से मिली नई जिंदगी